दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन साथ में करने जा रहे हैं फिल्म? फैंस के अंदाज़ा लगाने की ये है वजह!
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन साथ में करने जा रहे हैं फिल्म?
Updated : January 08, 2021 12:03 PM IST5 जनवरी को दीपिका पादुकोण ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्हें लाखों फैंस ने बर्थडे विश किया। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने भी दीपिका को भर-भर कर जन्मदिन के विशेज़ भेजे। तीनों खान के बाद, बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने भी दीपिका को उनके जन्मदिन पर, सोशल मीडिया पर विश किया। ऋतिक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय डियर दीपिका पादुकोण! चमकती रहो और दुनिया को जगमगाती रहो, जैसा केवल तुम कर सकती हो’। अब दीपिका ने ऋतिक के ट्वीट का जवाब दिया है और उनका जवाब देखने के बाद से फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद वो जल्द ही ऋतिक के साथ अपनी फिल्म अनाउंस करने जा रही हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Thank You so much HR!❤️
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 7, 2021
Now for another big celebration coming up in a couple of days...!???@iHrithik https://t.co/oD2belXkVi
दीपिका ने ऋतिक की विश का जवाब देते हुए कुछ दिन में एक ‘बड़े सेलेब्रेशन’ की बात की। बस, फैंस के लिए इतना मसाला काफी था ये सोचने के लिए कि दीपिका और ऋतिक साथ में फिल्म करने जा रहे हैं। कई फैंस ने एक बार फिर से अपनी ये इच्छा ज़ाहिर कर डाली कि अब बहुत हो गया और अब दोनों को साथ में एक फिल्म कर ही लेनी चाहिए। लेकिन असल बात ये है कि ऋतिक का जन्मदिन भी जल्द ही आ रहा है, शायद दीपिका ने इसी तरफ इशारा किया हो!