दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की डिनर डेट पर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक आई नज़र
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की डिनर डेट पर इमरान खान की...
Updated : January 30, 2021 01:29 PM ISTबॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। यहां तक कि एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से भी पीछे नहीं हटते। अब दोनों शुक्रवार शाम साथ में डिनर करने पहुंचे। दोनों को मुंबई के बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है।
खास बात ये है कि जब डिनर करके दोनों वापस लौट रहे थे तो कपल के साथ एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक भी नज़र आई। बताया जा रहा है दीपिका और रणवीर अवंतिका के रेस्टोरेंट डिनर करने पहुंचे थे। दोनों का ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस मौके पर दीपिका ब्लैक कैसुअल ऑउटफिट में नज़र आई तो रणवीर ने पीले रंग का जैकेट पहना हुआ था। वैसे इस डिनर डेट में दीपिका के अगली फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा भी मौजूद थे !
View this post on Instagram
वहीं अगर अवंतिका की बात करें तो वो पिछले करीब दो सालों से इमरान से अलग रह रही हैं। अवंतिका साल 2019 में ही इमरान का घर छोड़ कर अपने पेरेंट्स के घर शिफ्ट हो गई थीं। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि, अभी तक साफ़ नहीं हुआ है कि अवंतिका क्यों इमरान से अलग हुई थी। वैसे हाल में ऐसी भी खबरें थीं कि इमरान, लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। और इसी वजह से उनकी शादी टूट रही है। हालांकि, इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है।