श्रीदेवी के मैसेज आज भी अपने फोन में रखती हैं दीपिका पादुकोण !
श्रीदेवी के मैसेज आज भी अपने फोन में रखती हैं दीपिका पादुकोण !
Updated : December 04, 2019 02:20 PM ISTहिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं है। उनके निधन को 2 साल का वक़्त होने वाला है। लेकिन आज भी फैंस को यकीन नहीं होता है कि अब वो दुनिया में नहीं है। हाल में दीपिका पादुकोण उनके जीवन पर आधारित किताब ‘श्रीदेवी- द इटरनल स्क्रीन गॉडेस' के लांच पहुंची थी। इस मौके पर दीपिका ने अपने और श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते की बात की।
दीपिका ने बताया जब उन्होंने 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद उनकी हर फिल्म रिलीज़ के बाद श्रीदेवी उन्हें एक मैसेज करती थीं। वो मैसेज आज भी दीपिका के पास है। आगे दीपिका ने कहा श्री से उनका रिश्ता काफी करीबी था। दोनों घर-परिवार की बातें भी शेयर करते थे। दीपिका ने आगे बताया कि उनकी श्री से आखिरी बात घर पर रहने वाले स्टाफ से होने वाली परेशानी पर हो रही थी। इसके बाद दोनों कभी दोबारा बात नहीं कर पाए।
View this post on InstagramDeepika Padukone unveiling Sridevi's book ! . . . #deepikapadukone #sridevi
इस मौके पर बोनी कपूर भावुक हो गए थे जिसके बाद वो दीपिका के कंधो पर सिर रख कर रोने लगे। बाद में दीपिका ने उन्हें चुप करवाया। बता दें, 24 फ़रवरी 2018 को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था। लेकिन आज तक इस बार पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि वो इस दुनिया में नहीं रही।