दीपिका ने शेयर कर दिया फैमिली ग्रुप चैट का स्क्रीनशॉट, हैंडसम से सेव है पति रणवीर का नाम
दीपिका ने शेयर कर दिया फैमिली चैट का स्क्रीनशॉट
Updated : May 30, 2020 01:10 PM ISTदीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। वो अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने whatsapp चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। दीपिका ने अपने फैमिली ग्रुप के चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस फैमिली ग्रुप में दीपिका और रणवीर के पेरेंट्स और दोनों की बहनें शामिल हैं।
इस स्क्रीनशॉट में दोनों के पेरेंट्स रणवीर के इंटरव्यू की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका की मम्मी ने लिखा उन्हें इंटरव्यू का हर मिनट बेहद पसंद आया। वहीं रणवीर के पापा ने भी बेटे की खूब तारीफ की। लेकिन उससे भी ज्यादा मज़ेदार है दीपिका के फ़ोन में रणवीर का नाम। दीपिका ने रणवीर का नाम हैंडसम से सेव किया है। वहीं रणवीर के पापा का नाम उन्होंने जगजीत सिंह भवनानी के नाम से ही सेव किया है। यकीन ना हो तो ये स्क्रीनशॉट देख लो।
बता दें, दीपिका और रणवीर लॉकडाउन में साथ समय बिता रहे हैं। कभी दोनों कुकिंग करते हैं तो कभी घर की सफाई। दोनों का ये लॉकडाउन पीरियड साथ अच्छा गुज़र रहा है। वैसे बता दें, शादी के बाद से ये कपल अपने काम में बिजी रह रहा है। लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से ही सही इन्हें साथ अधिक समय बिताने को मिल गया।