दीपिका ने शेयर की अपनी शादी से पहले की तस्वीर, माँ और बहन के साथ आ रही हैं नज़र
दीपिका ने शेयर की अपनी शादी से पहले की तस्वीर, माँ और बहन के साथ आ रही हैं नज़र
Updated : May 11, 2020 02:45 PM ISTदीपिका पादुकोण इस लॉकडाउन में काफी एक्टिव रही हैं। उन्होंने कभी अपने छुपे टैलेंट से तो कभी कुकिंग स्किल्स से अपने फैंस को एंटरटेन किया। वहीं उन्होंने अपनी माँ और सासू माँ को मदर्स डे की बधाई भी थी। अब दीपिका ने एक और पोस्ट शेयर किया है। अपनी माँ उजाला पादुकोण को याद करते हुए। बता दें, दीपका का पूरा परिवार बेंगलोर में रहता है। और लॉकडाउन की वजह से वो अपने परिवार से मिली नहीं है। ऐसे में उन्होंने खास तस्वीर के साथ अपनी माँ को विश किया है। ये तस्वीर उनकी शादी से पहले घर में हुई पूजा की है। फोटो में माँ के साथ उनकी छोटी बहन अनिषा भी नज़र आ रही हैं। दीपिका ने लिखा है ‘आई लव यू अम्मा’।
बता दें, दीपिका अपनी और परिवार के बेहद करीब हैं और उन्हें लेकर काफी इमोशनल भी। वो अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस वक़्त दूर हैं और स्थिति के कारण उनसे मिल भी नहीं सकती हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर ही प्यार जाता दे रही हैं।
दीपिका ये लॉकडाउन पीरियड पति रणवीर के साथ एन्जॉय कर रही हैं। कभी दोनों मिलकर खाना बनाते हैं तो कभी साथ घर की सफाई करते हैं। वहीं दोनों साथ में गेम खेलना भी पसंद करते हैं। शादी के बाद शायद यही सबसे लम्बा टाइम है जो दोनों साथ में हैं।