दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' में करती दिखेंगी जबरदस्त एक्शन सीन्स, शूटिंग जारी
दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' में करती दिखेंगी जबरदस्त एक्शन सीन्स
Updated : July 26, 2021 08:46 PM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी हर फिल्म से कुछ अलग ऑडियंस के सामने परोसती हैं। उन्हें फिल्मों में रोमांस करते, रोते और रुलाते देखा गया है। लेकिन अब वो जबरदस्त एक्शन करती नज़र आयेंगी। दीपिका इन दिनों शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस इसी फिल्म में जबरदस्त एक्शन करई दिखेंगी। उनका ये अवतार पहले कभी नहीं देखा गया होगा।
View this post on Instagram
दीपिका इससे पहले हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ़ जेडर केज' में पावरफुल एक्शन सीन्स करती नज़र आई थी। उनकी परफॉरमेंस ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब ऐसा ही कुछ उन्हें 'पठान' में करते हुए देखा जायेगा। इस बारे में एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया-'दीपिका फिलहाल पठान के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। वे उन्हें मुंबई में ही शूट कर रहे हैं और दीपिका ने इसके लिए इंटेंस तैयारी की है।'
View this post on Instagram
बता दें, 'पठान' के साथ दीपिका ने फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके पास इसके अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। प्रभास के साथ नाग आश्विन की फिल्म है। रणवीर सिंह के साथ ‘83’, अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' है। और मधु मंटेना के साथ 'महाभारत' जैसी फ़िल्में हैं।