DeepVeer Wedding: दीपिका और रणवीर हुए बैंगलुरू के लिए रवाना, 21 नवम्बर को है पहला रिसेप्शन !
Updated : November 20, 2018 11:12 AM ISTदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को एन्जॉय कर रहे हैं। इन दोनों ने 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में शादी की है और अब वे मुंबई लौट आये हैं। दीपिका और रणवीर साथ में रणवीर के मुंबई वाले घर में रह रहे हैं। इन दोनों की शादी में दोनों के परिवारवाले और चुनिंदा दोस्त शामिल हुए थे। अब ये दोनों बैंगलुरू में अपनी शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही बैंगलुरू में होने वाले अपने पहले रिसेप्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। मीडिया ने उनकी एअरपोर्ट पर तस्वीरें ली, जहाँ ये नवविवाहित जोड़ी बेहद खुश नज़र आई। आजकल दीपिका की खूबसूरती का जवाब नहीं है।
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 21 नवम्बर को परिवारवालों के लिए बैंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी रखी है। वहीं 28 नवम्बर को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स को पार्टी दी जाएगी।