देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के पति पर लगाये लड़की को मोलेस्ट करने और डोमेस्टिक वायलेंस के आरोप
देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के पति पर लगाये गंभीर आरोप
Updated : December 08, 2020 10:44 AM ISTटीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रही। कोरोना वायरस के चलते बीती सुबह उन्होंने मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। अब दिव्या की मौत के बाद उनकी दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सामने आई हैं। देवोलीना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिव्या के पति गगन गबरू पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।
View this post on Instagram
देवोलीना ने दिव्या के पति गगन पर एक्ट्रेस को मानसिक रूप से टॉर्चर करने, उनके साथ मारपीट करने और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है। देवोलीना पनी वीडियो में ये भी बोलती नजर आ रही है कि गगन पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस स्टेशन में लड़की का शाररिक शोषण करने का भी आरोप है दर्ज है। इस वजह वो 6 महीने जेल में रह कर आये हैं। दिव्या ने भी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की हुई है। इसके साथ ही देवोलीना ने इंडस्ट्री के लोगों और उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड्स को भी गगन के बेकग्राउंड की जांच करने की सलाह दी है।
View this post on Instagram
देवोलीना ने गगन गबरू पर ये भी आरोप लगाया कि उनकी दोस्त दिव्या गगन की वजह से स्ट्रेस में थी जिस वजह से उन्हें डायबीटीस हुई, वो अंदर से इतनी कमजोर हो गई थी कि कोरोना से लड़ नहीं पाई। देवोलीना ने ये भी साफ किया कि वो हमेशा से दोनों के रिश्ते के खिलाफ थी इसलिए दिव्या ने 4 सालों तक उनसे बात नहीं की।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के पति पर लगाये लड़की को मोलेस्ट करने और डोमेस्टिक वायलेंस के आरोप
बता दें, दिव्या और गाना 5 सालों से रिलेशन में थे। लेकिन दिव्या के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस लिए दोनों ने दिसंबर साल 2019 में अपने परिवार के खिलाफ जा कर मुंबई के एक गुरूद्वारे में शादी कर ली थी। उनकी शादी में सिर्फ कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब देवोलीना ने दिव्या के पति गगन की सच्चाई दुनिया के सामने लाने का फैसला कर लिया है।