ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस: वीक डेज़ में भी कमाल कर रही है आयुष्मान की फिल्म, 75 करोड़ पार !
वीक डेज़ में भी कमाल कर रही है आयुष्मान की फिल्म, 75 करोड़ पार !
Updated : September 21, 2019 12:19 PM ISTआयुष्मान खुराना नुसरत भरुचा की फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज़ के साथ ही ऑडियंस की फेवरेट हो गई है। फिल्म ना सिर्फ वीकेंड पर बल्कि वीक डेज़ में भी कमाल कर रही है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में इतना क्रेज है कि रिलीज़ के दूसरे शुक्रवार भी इसकी कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा और फिल्म ने 5.30 करोड़ का बिज़नस कर कुल 77.50 करोड़ कमा लिए हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी-
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#DreamGirl is super-strong on [second] Fri... A strong run is assured, till the biggies arrive on 2 Oct... [Week 2] Fri 5.30 cr. Total: ₹ 77.50 cr. #India biz. HIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 21, 2019
बता दें, हमेशा की तरह इस फिल्म में भी आयुष्मान अलग ही किरदार में नज़र आये हैं। उन्हें लड़का और लड़की के दो करैक्टर में देखना सिनेमाघर में आई ऑडियंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है। फिल्म एक मज़ेदार विषय पर बनी है जहाँ आयुष्मान के अलावा विजय राज, अनु कपूर, नुसरत भरुचा अहम किरदारों में नज़र आते हैं। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर्स हैं। रिलीज़ के इतने दिन बाद भी फिल्म थिएटर में टिकी हुई है।