एकता कपूर और दिबाकर बनैर्जी 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए फिर करेंगे साथ काम
एकता कपूर और दिबाकर बनैर्जी 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए फिर करेंगे साथ काम
Updated : March 20, 2021 01:05 PM ISTसाल 2010 में एकता कपूर और दिबाकर बेनर्जी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ लेकर आये थे। अलग मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने खूब अटेंशन बटोरी थी। एमएमएस बनाने का चलन इसी फिल्म से शुरू हुआ था। यंग जनरेशन की लाइफ पर बेस्ड फिल्म को ऑडियंस से मिलाजुला रिस्पोंस मिला था। जहां नई पीढ़ी ने फिल्म के कांसेप्ट लो अलग और नया बताया था। वहीं एक वर्ग ऐसा भी था जिसने फिल्म का विरोध किया। अब फिल्म के 11 साल पूरे हो चुके हैं। और इस खास मौके पर इसके सीक्वल का एलान हो चुका है।
एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। इस बात की जानकारी एकता ने फिल्म के 11 साल पूरे होने पर दी। उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- 'एलएसडी को अपनी दिलचस्प कहानी और इनोवेटिव म्यूजिक के लिए याद किया जाता है। हमारी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक के दूसरे पार्ट बनाने की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर दिन और क्या हो सकता है। दिबाकर बनर्जी का आर्ट और कहानी कहने का कौशल शानदार है। मैं उनके साथ फिर से जुड़ने के लिए रोमांचित हूं। हम इस बार फिर से जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्शक एलएसडी 2 को पसंद करेंगे। वह इसे उतना ही सराहेंगे, जितना उन्होंने पहले पार्ट को सराहा था।'
View this post on Instagram
बता दें, इसी फिल्म से राजकुमार राव ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। राजकुमार की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। एकता कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसके मुताबिक इस फिल्म में भी कैमरे का ही अहम् रोल होने वाला है जिसे देखने के लिए फैंस इंतजार में हैं।