कंगना रनौत संग ईमेल विवाद में ऋतिक रोशन को समन, रिकॉर्ड हो सकता है बयान
कंगना रनौत संग ईमेल विवाद में ऋतिक रोशन को समन, रिकॉर्ड हो सकता है बयान
Updated : February 26, 2021 01:19 PM ISTकंगना रनौत और ऋतिक रोशन से जुड़ा ईमेल विवाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की 'क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट' ने एक्टर को समन भेज कर 27 फ़रवरी को पेश होने को कहा है। ऋतिक कल शनिवार को CIU के सामने पेश होंगे जहां स ईमेल मामले में उनका बयान दर्ज किया जायेगा। ऐसी भी संभावनाएं जताई गई हैं कि एक्टर का बयान रिकॉर्ड किया जा सकता है। ये मामला खुद ऋतिक रोशन ने साल 2016 में दर्ज किया था। 5 साल से चले आ रहे इस केस को पहले मुंबई की साइबर पुलिस देख रही थी। लेकिन पिछले साल दिसम्बर में ये केस CIU को सौंपा गया।
View this post on Instagram
पूरा मामला ये है कि साल 2016 में ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी FIR में कहा था कि उन्हें साल 2013 से 2014 तक 100 ईमेल्स किये गए। ये सभी ईमेल कंगना की ID से भेजे गए थे। हालांकि, ऋतिक ने ये शिकायत बिना नाम लिए किसी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की थी। ये मामला IPCr/w 66 C और D की धारा 419 के तहत दर्ज किया गया था।
View this post on Instagram
ये मामला तब बढ़ गया था जब कंगना ने ऋतिक को एक इंटरव्यू के दौरान सिली एक्स कह दिया था। इसके बाद ऋतिक ने कंगना द्वारा भेजे गए मेल का खुलासा कर दिया। इसके साथ ये भी साफ़ कर दिया की उनका और कंगना का कोई रिश्ता नहीं था। अब इस मामले में कल ऋतिक से पूछताछ की जाएगी और उनका बयान रिकॉर्ड होगा।