क्या मुश्किल में हैं करण मेहरा और निशा रावल की शादी? निशा ने दिया ये जवाब
क्या मुश्किल में हैं करण मेहरा और निशा रावल की शादी?
Updated : May 13, 2021 11:39 AM ISTहाल ही में ये अफवाह उड़ी की टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल की शादी मुश्किल मे हैं और कुछ महीनों से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जबकि उनकी शादी को 9 साल बीत चुके हैं। फिलहाल करण शूटिंग के सिलसले में पंजाब मे हैं और निशा मुंबई में अपने चार साल के बेटे के साथ हैं।
ई टाइम्स के मुताबिक एक सोर्स ने बताया था, ''करण और निशा की शादी को करीब एक दशक होने वाला है। लेकिन कुछ महीनों से दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। वो अपने मतभेद मिटाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। फिलहाल वो करण के पंजाबी इंडस्ट्री में काम के चलते साथ समय नहीं बिता पा रहे हैं।''
View this post on Instagram
इसके बाद करण और निशा दोनों की ही कॉन्टेक्ट किया। करण ने तो जवाब नहीं दिया, लेकिन निशा ने जवाब में कहा, ''गलत है।'' यानी निशा ने साफ साफ शादी में अनबन की खबरों को नकार दिया है।
करण को सबसे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल से पहचान मिली। उन्होंने 7 साल ये सीरीयल किया और उसमें उनका नैतिक सिंहानिया का रोल था। उनके साथ हिना खान लीड रोल में थीं। करण ने बिग बॉस 10 में भी भाग लिया था। इसके अलावा वो निशा के साथ नच बलिए 5 और किचन चैंपियन में नजर आए थे। इसके अलावा कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।
करण और निशा ने कुछ सालों की डेटिंग के बाद नवंबर 2012 में शादी की थी और अब उनका चार साल का बेटा भी है।