फिल्मफेयर ने दी इरफ़ान खान को श्रद्धांजलि, नम हुई राजकुमार, आयुष्मान और बेटे बाबिल की आंखें
फिल्मफेयर 2021: इरफ़ान को याद कर रो पड़े नम हुई राजकुमार, आयुष्मान और बेटे बाबिल
Updated : April 06, 2021 02:38 PM ISTहाल में मुंबई में 66 फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी में साल 2020 में रिलीज़ हुई फिल्मों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में एक्टर इरफ़ान खान को भी याद किया गया। इरफ़ान अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में शानदार परफॉरमेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर चुना गया। इसके साथ ही उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया गया जिससे सभी की आंखें नम हो गई।
कलर्स चैनल पर फिल्मफेयर 2021, 11 अप्रैल को दिखाया जायेगा। लेकिन उससे पहले इरफ़ान खान को ट्रिब्यूट देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बाबिल पिता की तस्वीरो को देख रोते नज़र आ रहे हैं। वहीं अपने आइडल इरफ़ान को याद कर राजकुमार राव की आंखों से भी आंसू झलक गए। देखिये-
View this post on Instagram
बता दें, 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के टोंक में जन्मे इरफ़ान खान लंबे समय से दुर्लब बीमारी से जंग लड़ रहे थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरो-एंडोक्राइन नाम की एक रेयर बीमारी हुई थी। ईलाज के लिए इरफ़ान लंदन चले गए थे। जब वापस लौटे तो फिल्म में काम भी किया। लेकिन किसे पता था इरफ़ान ऐसे अलविदा कह जायेंगे। माँ के निधन के बाद उनकी तबियत बिगड़ी 29 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अब परिवार उनके जाने के गम से उबरने की कोशिश कर रहा है।