जान्हवी और ईशान की फिल्म 'धड़क' की कमाई ने तोडा इस फिल्म का रिकॉर्ड !
Updated : July 28, 2018 01:18 PM ISTजान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई को रिलीज़ हो गई है। मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक ‘धड़क’ को ऑडियंस की तरफ से मिला जुला रिस्पोंस मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स को फिल्म बेहद पंसद आ रही है। अगर पहले दिन की कमाई की बात करे तो फिल्म ने ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन 8.71 करोड़ की कमाई कर ली है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Dhadak takes a HEROIC START... Rarely does a film starring absolute newcomers open so well... Day 1 is higher than #StudentOfTheYear [₹ 8 cr]… Fri ₹ 8.71 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 21, 2018
आपको बता दें, इस फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। उनके साथ इरानी फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में अपनी एक्टिंग की झलक दिखा चुके शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर भी हैं। फिल्म में दोनों की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी जबरदस्त है।
40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म वर्ल्डवाइड 2791 स्क्रीन पर रिलीज़ की गई है। जिसमें से 2235 स्क्रीन इंडिया की हैं। फिल्म को हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनियां जैसी सुपरहिट फ़िल्में डायरेक्ट कर चुके शशांक खेतान ने डायरेक्ट की है। वहीं करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। अब पहले दिन की कमाई से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 40 करोड़ के इस आंकड़े को पार कर सुपरहिट साबित होगी।