गौहर खान ने अपनी मेहंदी पर पहना 4 साल पुराना सूट, शेयर की तस्वीरें
गौहर खान ने अपनी मेहंदी पर पहना 4 साल पुराना सूट
Updated : December 24, 2020 03:06 PM ISTबिग बॉस 8 की विनर गौहर खान जल्द बॉयफ्रेंड कल यानी क्रिसमस पर बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार संग शादी करने जा रही हैं। पिछले दिनों दोनों की हल्दी और संगीत की तस्वीरें सामने आई थीं। अब गौहर की मेहंदी की रस्म भी पूरी हो गई है। एक्ट्रेस ने खुद तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। गौहर के हाथों पर मेहंदी लगी हुई है।
गौहर ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 4 साल पहले अपने भाई द्वारा दिया ऑउटफिट पहना हुआ है। ये पल उनके लिए बेहद खास है और वो बेहद खुश हैं। देखिये उनकी मेहंदी की तस्वीर-
View this post on Instagram
बता दें, पिछले कुछ महीनों से दोनों के अफेयर की खबरें चल रही थी। यहां तक की जब गौहर बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर गई थी तब ज़ैद के पिता पिता और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिश्ते मंज़ूरी दे दी थी। यहां तक उन्होंने दोनों की शादी की तरफ भी इशारा कर दिया था। गौहर को भी ज़ैद परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। वहीं ज़ैद भी गौहर के परिवार को पसंद आये। अब आखिरकार दोनों रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। ये निकाह 25 दिसंबर को हो रहा है। ये के प्राइवेट सेरेमनी होगी जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और कुछेक रिश्तेदार शामिल होंगे।