गौहर खान और ज़ैद दरबार ने कहा 'क़ुबूल है', निकाह की तस्वीरें आई सामने
गौहर खान और ज़ैद दरबार ने कहा 'क़ुबूल है', निकाह की तस्वीरें आई सामने
Updated : December 25, 2020 03:45 PM ISTएक्ट्रेस गौहर खान ने बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार से निकाह कर लिया है। दोनों के निकाह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं जिसमें ये जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों ने हलके वाइट और क्रीम कलर के ऑउटफिट पहने हुए हैं। गौहर अपने निकाह के जोड़े में किसी अप्सरा जैसी लग रही है।
गौहर और ज़ैद के निकाह में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल हो पाए। ये निकाह मुंबई के एक आलीशान होटल में हुआ जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
चिक्सा, हल्दी, मेहंदी और संगीत के बाद दोनों निकाह कर बंधन में बंध गए हैं। बता दें, ज़ैद दरबार म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। लेकिन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर इन्होंने अपनी खुद पहचान बनाई।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, पिछले कुछ महीनों से दोनों के अफेयर की खबरें चल रही थी। यहां तक की जब गौहर बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर गई थी तब ज़ैद के पिता पिता और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिश्ते मंज़ूरी दे दी थी। यहां तक उन्होंने दोनों की शादी की तरफ भी इशारा कर दिया था। गौहर को भी ज़ैद परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। वहीं ज़ैद भी गौहर के परिवार को पसंद आये। अब आखिरकार दोनों रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। ये निकाह आज यानी 25 दिसंबर को हो गया है। ये के प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और कुछेक रिश्तेदार शामिल हुए।