राज कुंद्रा अपनी नई एप के लिए साली शमिता शेट्टी को लेकर भी बनाने वाले थे फिल्म, गहना वशिष्ट का खुलासा
राज कुंद्रा साली शमिता शेट्टी को लेकर भी बनाने वाले थे फिल्म
Updated : July 23, 2021 05:47 PM ISTराज कुंद्रा मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ट भी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल, इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुई थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें जमानत मिली है। अब गहना ने राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। गहना ने बताया है कि राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी की बहन और साली शमिता शेट्टी को भी एक एप पर बनने वाली एक फिल्म में कास्ट करने की प्लानिंग की थी। यहां तक की इस प्रोजेक्ट के लिए शमिता भी तैयार थीं।
View this post on Instagram
गहना ने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा-‘जेल जाने के कुछ दिन पहले मैं राज कुंद्रा के ऑफिस गई। वहां पर पता चला कि नए ऐप बॉलीफेम लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे थे। इस ऐप पर रिऐलिटी शो, चैट शो, म्यूजिक वीडियो, कॉमिडी शो और नॉर्मल फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे थे। इन फिल्मों में बोल्ड सीन नहीं होने वाले थे। इस दौरान हम लोगों ने स्क्रिप्ट पर चर्चा की। फिर एक स्क्रिप्ट के लिए शमिता शेट्टी को, एक स्क्रिप्ट के लिए सई ताम्हणकर को और एक-दो आर्टिस्टों को कास्ट करने के बारे सोचा। मैं गिरफ्तार होने के 3-4 दिन पहले इनके लिए फिल्म शूट करने के बारे में सोच रही थी। मैं इन फिल्मों को डायरेक्ट करने वाली थी।'
View this post on Instagram
आगे गहना ने बताया कि उनकी शमिता से कभी मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने स्क्रिप्ट उमेश कामत के जरिये भेज दी थी। वो सिर्फ डायरेक्शन का काम देख रही थीं। गहना ने ये भी बताया कि शमिता को इस प्रोजेक्ट के लिए कितने पैसे मिल रहे थे। क्या शर्ते थीं, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं।
बीते सोमवार की शाम बिज़नसमैन राज कुंद्रा को पोर्न कंटेंट बनाने और उन्हें एप पर पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। राज 23 जुलाई तक पुलिस की न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। फ़िलहाल मामले की जांच हो रही है।