नहीं रहीं गुलाबो सिताबो की बेगम उर्फ फार्रुख जफर, आज लखनऊ में होंगी सुपुर्द-ए-खाक
नहीं रहीं गुलाबो सिताबो की बेगम उर्फ फार्रुख जफर
Updated : October 16, 2021 04:42 PM ISTवेटरन एक्टर फार्रुख जफर का शुक्रवार का लखनऊ के सहारा अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं और उन्हें उनकी बीमारियों के चलते इस महीने के शुरू में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी महरू जाफर ने बताया, ''उनको सांस की दिक्कत के चलते 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेंफड़े ठीक से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे थे। वो शाम को करीब 6 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गईं।'' उन्हें आज लखनऊ के ही में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
फार्रुख जफर की दो बेटिया हैं- शाहीन और मेहरू। मेहरू पत्रकार और लेखक भी हैं। फार्रुख मेहरू के पास ही रहा करती थीं। एक्टर के जाने के बाद तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस के जाने पर दुख जताया है।
फार्रुख ने 1963 में रेडियो से अपना करियर शुरू किया था। वह विविध भारती की लखनऊ में पहली रेडियो अनाउंसर थीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग डेब्यू उमराव जान से शुरू किया। इस फिल्म में वो रेखा की मां बनी थीं। फिर इसके बाद उन्हें शाहरुख की फिल्म स्वदेश में भी पहचान मिली।
उनकी आखिरी फिल्म गुलाबो सिताबो में उन्हें अलग से ही पहचाना गया। उनका बेगम का कैरेक्टर कभी नहीं भूला जाएगा। इस फिल्म की कहानी उन्हीं के इर्द गिर्द भी घूमती है। अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने जून 2020 में पीटीआई को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था, ''मैंने सुना कि बेगम बाजी मार ले जाती है पिक्चर में। मेरे कैरेक्टर की ऐसी तारीफे में मुझे अच्छा महसूस कराते हैं।''