हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर: कैटरीना. करीना, मलाइका समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने 'इशकजादे' एक्टर को किया विश!
हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर: सेलेब्स ने 'इशकजादे' एक्टर को किया विश!
Updated : June 26, 2020 02:33 PM ISTबॉलीवुड के सबसे हैण्डसम एक्टर्स में से एक अर्जुन कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी एनर्जी के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन ने, 8 साल पहले फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद से वो जब भी स्क्रीन पर आते हैं, जन्गता उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को देखती रह जाती है। ‘2 स्टेट्स’, ‘गुंडे’ और ‘पानीपत’ जैसी फिल्मोंब में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अर्जुन को उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड से बर्थडे विशेज़ मिल रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और जनता उनके लिए कामयाबी और खुशियों की दुआ कर रहे हैं।
रात के 12 बजने के साथ ही लोगों ने अर्जुन को विश करना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने उन्हें सीधा विश किया, तो कुछ ने उनकी बेस्ट परफॉरमेंस के वीडियो क्लिप शेयर किए। अर्जुन के करीबियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत प्यार से विश किया। उनकी बहन अंशुला ने बहुत इमोशनल नोट लिखते हुए बर्थडे विश किया, अन्शुला ने अर्जुन के बारे में लिखा, ‘आपने एक पिता की तरह मुझे पाला है।’ अर्जुन की कज़िन्स सोनम और रिया कपूर ने भी उन्हें विश किया। गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन को इन्स्टा पर विश किया। देखिए अर्जुन कपूर के बर्थडे पर बॉलीवुड की तरफ से उनके लिए बर्थडे विशेज़: