निक्की तंबोली ने फैंस को दी होली की बधाई; राहुल वैद्या ने दिशा परमार के साथ एंजॉय किया रंगो का त्योहार
निक्की तंबोली ने फैंस को दी होली की बधाई
Updated : March 29, 2021 03:31 PM ISTआज पूरा देश होली मना रहा है। इस दिन को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन कोरोनावायरस के चलते होली इस बार फीकी पड़ी नदर आई। हालांकि सेलेब्स ने अपने चाहने वालों को होली पर निराश नहीं किया और रंगो के इस त्योहार शुभकामनाएं दीं। बिग बॉस 14 की निक्की तंबोली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को होली की मुबारकबाद दी है। उन्होंने लिखा, ''लाल से दोस्ती भेज रही हूं, गुलाबी से दोस्ती, पीले से विजडम और हरे रंग ने नई शुरुआत। हैप्पी होली।''
निक्की तंबोली ने फैंस को दी होली की बधाई; राहुल वैद्या ने दिशा परमार के साथ एंजॉय किया रंगो का त्योहार
दूसरी तरफ बिग बॉस 14 के दूसरे हाउसमेट और शो के रनर अप रहे राहुल वैद्या ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ होली सेलीब्रेट की। राहुल के शो से बाहर आने के बाद दोनों काफी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर वो अपना अच्छा टाइम शेयर भी करते रहते हैं। राहुल ने होली की फोटो शेयर की जिसमें दोनों एक एक जैसी जींस और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों अपनी खुशियां और प्यार शेयर करते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
होली की पोस्ट में राहुल ने लिखा, ''आप सभी को होली मुबारक, मेरी तरफ से और जो मेरी है उसकी तरफ से। घर में रहिए और सेफ रहिए। अपने परिवार के साथ होली मनाइए और मिठाइयां खाना न भूलिए।'' वीडियो में कपल कैमरा पर रंग फेंकते दिख रहा है।