हैप्पी लोहड़ी 2021: अमिताभ ने फैंस के लिए की 'समृद्धि और शांति' की कामना; कंगना को याद आया बचपन!
हैप्पी लोहड़ी 2021: कंगना को याद आया बचपन!
Updated : January 13, 2021 11:02 AM ISTनए साल में त्योहारों की शुरुआत आज से हो चुकी है और साल कापहला त्योहार लोहड़ी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां लोग आज पिछले साल को भुलाकर, इस साल के बेहतर बीतने के कामना के साथ अपने त्योहर की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस की विश करना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड के महानायक, अमिताभ बच्चन ने सुबह सुबह फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा, ‘हैप्पी लोहड़ी... समृद्धि और शांति!’
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >T 3782 - Happy Lohri .. prosperity and peace .. ? pic.twitter.com/KEGpau2DKO
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2021
दूसरी तरफ आजकल सोशल मीडिया पर विस्फोट करते रहने वालीं कंगना रनौत ने भी लोहड़ी की शुभकामनाएँ दीं, मगर अपने स्पेशल टच के साथ। कंगना ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की जिसमें वो एक ट्रेडीशनल हिमाचली ड्रेस में हैं।
View this post on Instagram
पोस्ट के कैप्शन में कंगना ने लिखा, ‘हमारे यहाँ हिमाचल में लोहड़ी गाने की परंपरा है। जब मैं छोटी थी तब बच्चे ग्रुप बनाते थे और आस-पड़ोस में लोहड़ी गाते थे और पैसे/मिठाइयाँ जुटाते थे। गांवों और जॉइंट परिवारों में बच्चों को शहर के न्यूक्लियर परिवारों से कहीं ज़्यादा मज़ा मिलता है। खैर, हैप्पी लोहड़ी 2021’। कंगना त्योहारों पर फैंस को विश करने के साथ अक्सर ही अपने बचपन के दिनों को याद करती नज़र आती हैं।