हर्षवर्धन कपूर 'द वाइट टाइगर' में निभाने वाले थे राजकुमार राव का किरदार, प्रियंका चोपड़ा ने बदल दी कास्ट
हर्षवर्धन कपूर 'द वाइट टाइगर' में निभाने वाले थे राजकुमार राव का किरदार
Updated : July 09, 2021 08:42 PM ISTबॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर हाल रिलीज़ हुई एन्थोलॉजी सीरीज 'रे' में नज़र आये थे। इस सीरीज में उनके काम को खूब तारीफ मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर्षवर्धन पिछले साल रिलीज़ हुई राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'द वाइट टाइगर' में नज़र आने वाले थे।
View this post on Instagram
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन ने इस बात का खुलासा किया। वो लंबे समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर नज़र टिकाये बैठे हैं। उन्हें 'द वाइट टाइगर' में राजकुमार राव का किरदार भी लगभग मिल ही गया था। लेकिन फिर अंत में ये रोल उनकी जगह राजकुमार को दे दिया गया।
View this post on Instagram
बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट के करीब आये हैं? हर्षवर्धन ने बताया- ‘द व्हाइट टाइगर, मैंने राजकुमार राव की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। मुझे रोल लगभग मिल ही गया। उन्होंने मुझे इसके लिए वास्तव में पसंद किया। लेकिन प्रियंका (चोपड़ा) आईं, उन्हें थोड़ा बड़ा एक्टर चाहिए था, मैं बहुत छोटा लग रहा था। मैं बहुत छोटा हूं, और राज इतने शानदार एक्टर हैं, लेकिन वह एक क्लोज कॉल था।‘ बता दें, प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था।