रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ऐसे मनाएंगे शादी की पहली सालगिराह, ये है पूरा प्लान!
रणवीर और दीपिका ऐसे मनाएंगे शादी की पहली सालगिराह, ये है पूरा प्लान!
Updated : November 13, 2019 11:18 AM ISTइस 14 नवंबर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की सालगिराह है। दोनों ने पिछले साल 2018 में इसी दिन इटली में शादी की थी। जाहिर है कि ये दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है। हर कोई चाहता है कि ऐसे मौंको को वो अच्छे से सेलीब्रेट करें। इसलिए दोनों के फैंस भी ये जानने के लिए बेकरार हैं कि ये कपल कैसे अपनी पहली शादी की एनिवर्सरी सेलीब्रेट करने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका कोई बड़ी पार्टी नहीं कर रहे हैं। बल्कि उन्होंने पहली सालगिराह पर तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का प्लान किया है। वो अपनी फैमिली के साथ बालाजी के दर्शन करेंगे और दोनों तिरुपति बालाजी के पास पद्मावती मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद दोनों 15 नवंबर को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे और इसी दिन मुंबई भी लौटेंगे।
रणवीर और दीपिका जहां ऑफस्क्रीन तो आपको नजर आते हैं, दोनों अब शादी के बाद भी ऑनस्क्रीन नजर आएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका 1983 के वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में नजर आएंगे। इस फिल्म में जहां रणवीर लीजेंड क्रीकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी नजर आएंगी।