सिर्फ 6 महीने में बंद हो गया हिबा नवाब का 'जीजा जी छत पर कोई है', जानिए कारण
सिर्फ 6 महीने में बंद हो गया हिबा नवाब का 'जीजा जी छत पर कोई है
Updated : September 09, 2021 11:29 PM ISTकुछ महीनों पहले धूमधाम से शुरू हुआ टीवी शो 'जीजा जी छत पर कोई है' बंद होने जा रहा है। पिछले हफ्ते शो की शूटिंग खत्म कर दी गई थी। अब कल इसका आखिरी एपिसोड दिखाया जायेगा। ये शो 'जीजा जी छत पर हैं' का सीक्वल था। उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले सीजन की तरह सीक्वल को भी अच्छा रिस्पोंस मिलेगा। लेकिन अब शो सिर्फ 6 महीने के बंदर ही बंद हो रहा है। इस सीरियल में हिबा नवाब, शुभाशीष झा, अनूप उपाध्या और सुचेता खन्ना जैसे एक्टर्स लीड किरदार में थे। अब इस शो की जगह शुभ लाभ नाम का नया सीरियल दिखाया जायेगा।
View this post on Instagram
इस बारे में शो में लीड इलाइची और भूत का किरदार निभाने वाली हिबा नवाब ने एक पोर्टल से बात करते हुए शो के बारे में बात की। हिबा ने बताया कि उनके किरदार इलाइची को ऑडियंस से खूब प्यार मिला। इस शो में डबल रोल में थी। उन्हें अपना काम पसंद आया और उन्होंने अपने हर किरदार से कुछ न कुछ सिखा है। शो के बंद होने के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन कुछ इमोशनल जरुर थे लेकिन उन्होंने इसे सकरात्मक रूप से बाय कहा है।
View this post on Instagram
आगे हिबा ने बताया कि इस लॉकडाउन उन्होंने 8 किलो वजन बढ़ा लिया था। अब वो इस शो के बाद सारा फोकस अपने वर्कआउट और डाइट पर कर रही हैं। इसके बाद उनकी इच्छा है कि वो कुछ म्यूजिक वीडियोस में नज़र आये। इस साल के अंत में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ ट्रेवल करने के बारे में भी सोच रही हैं।