हिमांशी खुराना के ट्विटर अकाउंट के साथ हो रही है छेड़छाड़, ट्वीट कर बताई पूरी बात
हिमांशी खुराना के ट्विटर अकाउंट के साथ हो रही है छेड़छाड़
Updated : March 22, 2020 09:37 AM ISTबिग बॉस 13 में नज़र आई हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिमांशी अपनी लाइफ से जुड़ी हर बड़ी खबर सोशल मीडिया के जरिये फैंस को देती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है कोई उनके ट्विटर अकाउंट के साथ छेड़खानी कर रहा है।
हिमांशी ने लिखा- ‘कोई मेरे ट्विटर के साथ कुछ कर रहा है। इससे क्या हो जायेगा, इतनी इनसिक्यूरिटी।’ आगे हिमांशी ने हैक करने की कोशिश करने वाले थैंक्यू भी कहा। देखिये ट्वीट-
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Koi mere Twitter ke saath kuch kar raha hai ......... ise kya ho jayega itni insecurity......thanku so much fir bhi itna time de rahe ho ki Twitter himanshi bnd ho jaye
— Himanshi khurana (@realhimanshi) March 21, 2020
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Bewajah hate faila rahe ho ..........ye btao ab sukoon mila k nahi ?
— Himanshi khurana (@realhimanshi) March 21, 2020
पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना को बिग बॉस में आने के बाद खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा आसिम के साथ उनकी जोड़ी को इतना पसंद किया गया है कि हाल में दोनों का गाना रिलीज़ हुआ है। इस गाने में दोनों के बीच जबरजस्त केमिस्ट्री नज़र आई। नेहा कक्कड़ की आवाज में गाया गाना एक ही दिन में कई मिलियन क्रॉस कर चुका है। उम्मीद है इस गाने के बाद ये जोड़ी एक बार फिर साथ नज़र आएगी।