हिना खान और शाहीर शेख देने वाले हैं सरप्राइज, जैस्मिन संग लूडो खेल रहे अली गोनी
हिना खान और शाहीर शेख देने वाले हैं सरप्राइज
Updated : April 19, 2021 09:54 AM ISTहिना खान और शाहीर शेख टीवी के दो बड़े स्टार हैं। दर्शक इन्हें काफी पसंद करते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर लोगों को सरप्राइज देने के बारे में सोचा। उन्होंने कुछ कैंडिड फोटो शेयर करते हुए बताया कि सरप्राइज आने वाला है जिसके लिए दोनों साथ आए हैं। शाहीर ने इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर की है, इसमें हिना खान गाती नजर आ रहे हैं और दोनों ट्रेवल कर रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये एक म्यूजिक वीडियो हो सकती है। जो भी लेकिन दोनों साथ में जो भी पेश करेंगे वो कमाल होगा, क्योंकि दर्शक दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश होंगे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
दूसरी तरफ हमारे लवबर्ड जैस्मिन भसीन और अली गोनी अपना समय घर में बिता रहे हैं। दरअसल ये अली का घर है। हाल ही में दोनों दुबई की छुट्टियों से लौट आए और अली के परिवार के साथ रमदान के दिन बिता रहे हैं। अली की बहन ने शेयर किया था कि कैसे वो उन्होंने इफ्तार पार्टी के लिए तैयारियां की थी। पिछली रात को इलहाम ने एक और वीडियो शेयर की जिसमें अली और जैस्मिन लूडो खेलते दिख रहे हैं। ये काम तो हमने भी लॉकडाउन में खूब किया है। देखिए अली कितने सीरीयस होकर इस गेम को खेल रहे हैं।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अली और जैस्मिन दोनों टोनी कक्कड़ के गाने तेरा सूट में नजर आए थे। एक बार दोनों कुछ न कुछ नया लेकर आने वाले हैं। अली ने सोशल मीडिया पर इसका इशारा भी दिया है। उम्मीद है कि ये दोनों की एक और साथ में म्यूजिक वीडियो होगी।