सिद्धार्थ शुक्ला और और शहनाज गिल भी व्हट्सएप ग्रुप से हैं बाहर, हिंदुस्तानी भाऊ का खुलासा
सिद्धार्थ शुक्ला और और शहनाज गिल भी व्हट्सएप ग्रुप से हैं बाहर
Updated : April 26, 2020 04:09 PM ISTबिग बॉस 13 कबका खत्म हो गया है लेकिन इसका खुमार अभी तक नहीं उतरा है। इसके कंटेस्टेंट आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट का व्हट्सएप ग्रुप काफी चर्चा मे हैं। हाल ही में शेफाली जरीवाला ने टेलीचक्कर को बताया था कि कंटेस्टेंट का एक ग्रुप है जिसके एडमिन हिंदुस्तानी भाऊ हैं। उन्होंने ये भी बताया कि ग्रुप में आसिम रियाज नही हैं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल भी शामिल नही हैं।
आसिम का ग्रुप में न होना इसलिए भी लाजमी था क्योंकि एक टास्क के बाद भाऊ और शेफाली से आसिम का झगड़ा हो गया था। इसके बाद इनकी आपस में दोबारा नहीं बनी। लेकिन सिद्धार्थ और शहनाज क्यों नही हैं?
दरअसल हिंदुस्तानी भाऊ से वेबसाइट स्पॉबॉय ने बात की थी जिसमें पता चला कि सिद्धार्थ और शहनाज भी व्हट्सएप ग्रुप का हिस्सा नही हैं। उन्होंने कहा, ''यकीन नहीं हो रहा है कि ग्रुप में किसी सदस्य का ना होना भी इतनी बड़ी बात हो सकता है। आसिम ग्रुप का हिस्सा इसलिए नहीं है कि उसे बात करना इतना पसंद नहीं है। जबकि ग्रुप में केवल बातें करने वालों की जगह दी गई है। इस ग्रुप में आसिम ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल भी नहीं हैं।''
बिग बॉस 13 में तो जमकर धमाके होते थे। इस बार के सीजन में तो ऐसा लगता था कि सिर्फ लड़ाई झगड़े के अलावा और कुछ हुआ ही नहीं है। घर में अरहान का ब्रेकअप, मधुरिमा का विशाल को पैन से पीटना ऐसे तमाम सीन है जो आपके दिमाग में आज भी छपे होंगे। क्या बिग बॉस 13 के व्हट्सएप ग्रुप में भी ऐसे झगड़े होते होंगे?