ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर 2023 में इस दिन होगी रिलीज
ऋतिक और दीपिका की फिल्म फाइटर 2023 में इस दिन होगी रिलीज
Updated : August 13, 2021 07:04 PM ISTऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का पिछले दिनों ऑफिशियल ऐलान हुआ था। फाटइर को वॉर फिल्म के डायरेक्ट सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे धमाकेदार कॉम्बिनेशन वाली फिल्म का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा है। लेकिन इस फिल्म के लिए अभी काफी इंतजार करना होगा।
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 2021 नहीं 2022 नहीं बल्कि 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रिलीज होगी।
HRITHIK - DEEPIKA'S 'FIGHTER' TO RELEASE ON REPUBLIC DAY 2023... #Fighter - starring #HrithikRoshan and #DeepikaPadukone - to release on 26 Jan 2023... Directed by #SiddharthAnand... Produced by Ajit Andhare [#Viacom18Studios], Mamta Anand, Ramon Chibb, Anku Pande. #RepublicDay pic.twitter.com/n4ThqI5d53
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 13, 2021
अभी की जानकारी की मुताबिक ये एक फ्रेंचाइजी फिल्म होने वाली है। ये फिल्म देश के शहीद जवानों की देशभक्ति, बलिदान और साहस को सलामी देगी। इस फिल्म को इंटरनेशनल ऑडियंस के हिसाब से भी बनाया जा रहा जायेगा। वहीं फिल्म की शूटिंग भी अलग अलग देश में की जाएगी।
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने एक बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी और अब ये पूरी होने वाली है। इससे पहले खबर आई थी कि ऋतिक और दीपिका फराह खान की सत्ते पे सत्ता के रीमेक में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।