ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण 'वॉर' डायरेक्टर की अगली फिल्म में आएंगे नजर?
ऋतिक और दीपिका 'वॉर' डायरेक्टर की अगली फिल्म में आएंगे नजर?
Updated : January 08, 2021 01:46 PM ISTहाल ही में दीपिका पादुकोण के ट्वीट के बाद ये इशारा मिलने लगा था कि दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन एक साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगे। लेकिन इसकी कोई डिटेल सामने नहीं आई थी। दीपिका ने कहा था कि दो दिन में उनके बर्थडे के अलावा दूसरा सेलीब्रेशन होगा। इस सेलीब्रेशन की अब एक झलक सामने आई है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड बबल के मुताबिक दीपिका और ऋतिक एक साथ वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में नजर आएंगे। यानी सिद्धार्थ और ऋतिक की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर कमाल दिखाएगी। इस बार तो इस एडवेंचर को बढ़ाने के लिए दीपिका पादुकोण भी साथ हैं। हालांकि डिटेल्स अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही साफ हो पाएगी।
View this post on Instagram
क्या कहा था दीपिका ने?
दीपिका पादुकोण का हाल ही में जन्मदिन था। तमाम स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इन स्टार्स में से एक ऋतिक रोशन भी थे। ऋतिक की बधाई का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि अगले दो दिनों में एक और बड़ा सेलीब्रेशन आने वाला है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Thank You so much HR!❤️
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 7, 2021
Now for another big celebration coming up in a couple of days...!???@iHrithik https://t.co/oD2belXkVi
वैसे फराह खान कुछ समय पहले रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने वाली थीं। इस फिल्म के रीमेक में भी ऋतिक और दीपिका का नाम आया था। हालांकि फराह ने इस फिल्म पर काम बंद कर दिया था।