ऋतिक रोशन ने शेयर की रजनीकांत के साथ की अनदेखी तस्वीर, दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने की दी बधाई
ऋतिक रोशन ने शेयर की रजनीकांत के साथ की अनदेखी तस्वीर
Updated : April 02, 2021 10:32 AM ISTहिंदी और साउथ फिल्मों में कमाल कर चुके एक्टर रजनीकांत को सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा जायेगा। रजनीकांत अपने शानदार काम से 5 दशकों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। ऐसे में 51 वां दादासाहेब फाल्के अवार्ड से उन्हें सम्मानित किये जाने का एलान किया किया गया है। इस खबर के बाहर आने के बाद रजनीकांत के फैंस समेत फ़िल्मी सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार, अनिल कपूर करण जौहर ने उन्हें इस अवार्ड के लिए बधाई दी। लेकिन ऋतिक रोशन का पोस्ट खास था।
ऋतिक ने अपने आइडल के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ एक्टर ने लिखा - मेरे प्यारे रजनीकांत सर...आपकी आभा और व्यक्तित्व दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की प्रतिष्ठा की सराहना करते हैं। मुझे इसकी इतनी खुशी हैं कि आपकी महानता सेलिब्रेट करने का एक और कारण मिल गया है। आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान, मैं आपकी महानता को देखता रहूंगा' देखिये-
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >My Dearest @rajinikanth Sir.. Your aura and persona compliments the prestige of Dadasaheb Phalke Award. Makes me so happy to have yet another reason to celebrate YOUR legend. Lots of love & respect, as I continue to look up to your greatness ♥️?? pic.twitter.com/UuyGlUhL2M
— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 1, 2021
बता दें, ये तस्वीर 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' की है। इस फिल्म में ऋतिक, रजनीकांत और श्रीदेवी के गोद लिए बेटे के किरदार में थे। उस समय ऋतिक की उम्र सिर्फ 6 साल की थी। उनके काम से सभी काफी प्रभित हुए थे। आज के सुपरस्टार ने अपने बचपन में ही कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है।