I For India: रणवीर ने किया गली बॉय का रैप तो आयुष्मान ने भी सुनाई ये खास कविता
I For India: रणवीर ने किया गली बॉय का रैप तो आयुष्मान ने भी सुनाई ये खास कविता
Updated : May 04, 2020 12:04 PM IST
कोरोनावायरस का कहर अभी भी जारी है। इस बीमारी से लड़ने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स अलग अलग तो मदद का हाथ बढ़ा ही रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर आया है जिसका नाम है- I For India. ये एक मुहीम भी है जिसके जरिए जरूरतमंदों के लिए मदद की राशि जुटाई जा रही है।
तमाम सेलेब्स की तरह रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना ने भी इसमें हिस्सा लिया। जहां रणवीर ने अपनी फिल्म गली बॉय का गाना सुनाया वहीं आयुष्मान ने हमेशा की तरह एक और नई कविता लिख डाली।
रणवीर का रैप
रणवीर सिंह ने 'गली बॉय' का दूरी रैप सुनाया है जिसमें अमीर गरीबों के बीच कितनी खाई है, ये बताया गया है। साथ ही उन्होंने डोनेशनल की अपील भी की है। आप भी सुनिए रणवीर का ये जबरदस्त रैप।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Ranveer Singh for #IForIndiaConcert ♥️
— RanveerSingh TBT | #83?♥️ (@RanveerSinghtbt) May 3, 2020
_
He rapped Doori ?♥️ #IForIndia pic.twitter.com/55rW1TapfG
आयुष्मान की कविता
आयुष्मान खुराना ने भी I for India मुहीम में हिस्सा लेते हुए अपनी अलग छाप छोड़ी। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी कविता सुनाई है। इसके बाद वो अपना पहला गाना 'पानी दा रंग' सुनाते हैं। लेकिन आपको उनकी कविता ज्यादा प्रभावित करेगी, जिसे आप यहां सुन सकते हैं।
इनके अलावा भी शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने इस मुहीम में हिस्सा लिया और अपने अपने तरीके से लोगों को एंटरटेन किया।