इंडियन आइडल 12: नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत और भारती सिंह ने स्टेज पर जमकर किया भंगड़ा (वीडियो)
इंडियन आइडल 12: रोहनप्रीत और भारती ने स्टेज पर जमकर किया भंगड़ा
Updated : January 03, 2021 04:06 PM ISTनेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने जबसे एक दूसरे से शादी की है तबसे दोनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। दोनों ही अपने गाने और सोशल मीडिया पोस्ट्स से काफी एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों कपिल शर्मा शो पर आए थे और काफी मस्ती की। अब रोहनप्रीत इंडियन आइडल के सेट पर भी पहुंचे, जहां उनकी पत्नी नेहा शो को जज कर रही हैं। यहां भी उन्होंने जमकर एंटरटेनेमेंट किया। रोहनप्रीत ने कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
View this post on Instagram
रविवार को आने वाले एपिसोड में रोहनप्रीत भारती के साथ स्टेज पर आग लगाते हुए नजर आएंगे। इस एपिसोड में आपको दो कपल नजर आएंगे। नेहा और रोहनप्रीत तो होंगे ही साथ ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी दिखाई देंगे। साथ ही विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी खूब मस्ती करते दिखेंगे। रोहनप्रीत ने इसकी झलकियां पेश करते हुए जो वीडियो शेयर की हैं उसमें वो भारती के साथ स्टेज पर भंगड़ा कर रहे हैं।
View this post on Instagram
भारती और रोहनप्रीत के किलर भंगड़ा से जाहिर है ऑडियंस तो एंटरटेन होगी ही लेकिन साथ ही देखा जा सकता है नेहा कैसे सबसे ज्यादा रोहनप्रीत के लिए चीयर्स कर रही हैं। अब इस वीडियो को देखकर क्या आपका भी पूरा एपिसोड देखने का मन कर रहा है?