इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021: प्रियंका चोपड़ा एक इंस्टा पोस्ट से कमाती हैं 3 करोड़ रु और विराट कोहली लेते हैं 5 करोड़
प्रियंका चोपड़ा एक इंस्टा पोस्ट से कमाती हैं 3 करोड़ रु
Updated : July 02, 2021 03:46 PM ISTहॉपरएचक्यू की इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 सामने आ गई है। टॉप 30 की इस लिस्ट में केवल दो भारतीयों ने जगह बनाई है। एक हैं प्रियंका चोपड़ा और दूसरे हैं विराट कोहली। प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 27वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वो एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने 19वें स्थान पर थीं। ऐसा नही है कि उनकी कमाई में गिरावट हुई है। बल्कि ऐसे भी सेलेब्स हैं जो इंस्टा पोस्ट के लिए उनसे ज्यादा पैसे चार्ज करने लगे हैं।
View this post on Instagram
दूसरे भारतीय की बात करें तो वो विराट कोहली हैं जो पिछले साल 23वें स्थान पर थे और उन्होंने इस साल 19वां स्थान हासिल किया है। वो एक पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनके इस वक्त 132 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
View this post on Instagram
टाप 30 की लिस्ट में टॉप 3 सेलेब्स की बात करें तो पहले नंबर पर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनसे इंस्टाग्राम पर 295 मिलियन फॉलोअर्स हैं और एक प्रमोशनल पोस्ट के 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ड्वेन जॉनसन और तीसरे पर एरियाना ग्रैंडे हैं।