इरफान खान आईसीयू में भर्ती, मां के निधन के बाद अचानक बिगड़ी तबियत
इरफान खान आईसीयू में भर्ती, मां के निधन के बाद अचानक बिगड़ी तबियत
Updated : April 28, 2020 04:26 PM ISTबॉलीवुड एक्टर इरफान खान की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें इस वक्त आईसीयू में रखा गया है। इसके अलावा अभी और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि हाल ही में उनकी मां 82 वर्षीय मां सईदा बेगम का निधन जयपुर में हुआ था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा पाए थे। वीडियो कॉल के जरिए वो अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
इरफान के लिए पिछले कुछ साल मुसीबतों से भरे रहे हैं। साल 2018 में उन्हें एक दुर्लब बिमारी न्यूरो-एंडोक्राइन के बारे में पता चला। एक तरह से इसे ट्यूमर माना गया है। इरफान पिछले 2 सालों से अपनी इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इसके लिए वो काफी समय तक लंदन में रहे। इस साल फिल्म अंग्रेजी मीडियम से उन्होंने फिल्मों में वापसी भी की थी। लेकिन फिल्म पर कोरोना वायरस की मार और लॉकडाउन का असर देखने को मिला। थिएटर में रिलीज़ हो चुकी इस फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ करना पड़ा।