क्या सच में एक्टर इरफ़ान खान को है ब्रेन ट्यूमर ? इस शख्स ने किया खुलासा !
Updated : March 07, 2018 10:21 AM ISTपिछले दिनों एक्टर इरफ़ान खान के ट्वीट ने सभी को डरा कर रख दिया। इरफ़ान ने अपने इस ट्वीट में एक गंभीर बिमारी से जूझने की बात कही। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने लिए दुआ करने की बात कही। इसके बाद उनकी बीमारी से जुड़ी कही खबरे फैल रही हैं। कुछ वेब पोर्टल ने कहा कि इरफ़ान ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। और उनकी ये बीमारी चौथे स्टेज पर है जो बेहद खतरनाक है। ये भी बताया गया कि वो मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने अपने ट्वीट में इन खबरों को गलत बताया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Although IrrfanKhan is unwell, all malicious news being spread about him and his condition since an hour or two are untrue. Likewise, all other horrendous news relating to his hospitalisation are fake. By God’s grace, Irrfan is in Delhi and that’s the only truth.
— Komal Nahta (@KomalNahta) March 6, 2018
इरफ़ान ने ये ट्वीट किया था !
— Irrfan (@irrfank) March 5, 2018undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >
कोमल नहाटा ने ट्वीट में लिखा - इरफान खान अस्वस्थ हैं। लेकिन पिछले एक-दो घंटे से उनकी परिस्थिति के बारे में जैसे खबरें आ रही हैं, वह महज अफवाह है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर बिल्कुल गलत है। भगवान की कृपा से इरफान दिल्ली में हैं, यह एकमात्र सच है।’ अब हम तो यही चाहेंगे कि कोमल नहाटा की बातों में सच्चाई हो और ब्रेन ट्यूमर की खबर महज एक अफवाह निकले।