अनिल कपूर को ऑफर हुआ था फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान का सिख पुलिस वाले का रोल?
अनिल कपूर को ऑफर हुआ था फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान का रोल?
Updated : September 10, 2021 10:55 PM ISTसलमान खान जीजा आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हाल में फिल्म का नया लुक और पहला गाना रिलीज़ हुआ था, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला। फिल्म मुख्य तौर पर आयुष शर्मा की है जिसमें सलमान एक्सटेंडेड कैमियो करते दिख रहे हैं। वो एक सिख पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं।
View this post on Instagram
लेकिन क्या आप जानते हैं इस रोल के लिए पहले अनिल कपूर को कंसीडर किया गया था। ये बात फिल्म शुरू होने से पहले की है, जब प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा था। उस समय सलमान का रोल अनिल कपूर को कंसीडर किया गया था। लेकिन आगे चल कर सलमान की एंट्री हो गई।
View this post on Instagram
बता दें, फिल्म लव रात्रि के बाद आयुष शर्मा ने अपनी बॉडी पर खूब काम किया है। बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है। ऐसा कहा गया है कि 'अंतिम' मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न का हिंदी रीमेक है। फिल्म में आयुष शर्मा एक गैंगस्टर और सलमान एक सिख पुलिस वाले की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इस फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं।