लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ की फैमिली के साथ रह रही हैं दिशा पाटनी?
लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ की फैमिली के साथ रह रही हैं दिशा पाटनी?
Updated : April 14, 2020 06:32 PM ISTलॉकडाउन में वैसे तो सभी स्टार्स अपने अपने घर पर हैं, लेकिन कुछ स्टार्स की ऐसी भी खबरें हैं कि जो एक दूसरे के घर में जाकर रह रहे हैं। खासतौर से कपल्स। सुजैन का मामला तो साफ है कि वो बच्चों के लिए लॉकडाउन में ऋतिक के घर आई हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लॉकडाउन में साथ हैं। वहीं एक वीडियो वायरल होने की वजह से ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि रणवीर और आलिया भी लॉकडाउन में साथ रह रहे हैं।
अब इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का नाम भी सामने आया है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि दिशा लॉकडाउन के दौरान टाइगर की फैमिली के साथ रह रही हैं। रिपोर्ट में इसके पीछे कुछ चीजों का हवाला भी दिया गया है। दिशा टाइगर की बहन कृष्णा के काफी करीब मानी जाती हैं। दोनों के कुछ हफ्ते पहले वर्कआउट करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इस अफवाह को तब और जोर मिला जब कृष्णा ने दोनों का एक फन करते हुए एक घर का वीडियो शेयर किया। कृष्णा ने पिछले हफ्ते एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने दिशा को फोटो क्रेडिट दिया था।
इतना ही नहीं फोटो में दिशा का रिफ्लेक्शन भी नजर आया था। कई फैंस ने इस बारे में कमेंट भी किया था। जब भी दिशा कुछ अपडेट करती हैं टाइगर और कृष्णा उस पर कमेंट करते हैं। टाइगर और दिशा की बात करें तो उन्होंने अपने रिलेशन को कभी ऑफिशियल नहीं किया। हालांकि कुछ टाइम पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों साथ में नजर आने लगे थे।