अली गोनी के भाई अर्सलान को डेट कर रही हैं ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान?
अली गोनी के भाई अर्सलान को डेट कर रही हैं ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान?
Updated : March 13, 2021 12:11 PM ISTऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान बेशक अब शादी के बंधन में ना बंधे हो, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता आज भी है। दोनों अपने बच्चों के लिए हमेशा उनके पेरेंट्स रहेंगे। इसलिए सुजैन अक्सर ऋतिक के घर देखी जाती है। लॉकडाउन में वो अपने बच्चों की वजह से ऋतिक के घर पर ही रहीं थीं। लेकिन अब लगता है कि सुजैन की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है।
View this post on Instagram
रिपोर्ट के मुताबिक सुजैन किसी को डेट कर रही हैं। और वो कोई और नहीं बल्कि अली गोनी के भाई, अर्सलान गोनी हैं। पिंकविला के मुताबिक दोनों एक दूसरे को 6 महीने से भी ज्यादा समय से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। इसी दौरान इनके बीच नजदीकियां बढ़ी। सूत्र ने पोर्टल को बताया कि सुजैन और अर्सलन की बॉडी लैंग्वेज साफ़ है कि वे सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि उससे ज्यादा हैं। अर्सलान और सुज़ैन खान अक्सर टीवी इंडस्ट्री के अपने कॉमन दोस्तों के साथ घूमते देखे गए हैं। यह ध्यान में रखते हुए कि 2014 में ऋतिक रोशन के साथ सुज़ैन का दिल टूट गया था, वह धीरे-धीरे चीजों आगे बढ़ा रही हैं। ”
View this post on Instagram
बता दें, साल 2014 में सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों के तलाक को वजह एक्टर का एक्स्ट्रा मर्रिटल अफेयर बताया गया। लेकिन दोनों आज भी अपने बच्चों की वजह से आज भी एक दूसरे के साथ बने हुए हैं। वहीं ये अच्छी खबर है कि सुजैन एक बार फिर किसी के प्यार में पड़ने को तैयार हैं।