मनोज बाजपेयी संदीप कपूर की फिल्म में करेंगे विकास दुबे का रोल? एक्टर ने दिया ये जवाब
मनोज बाजपेयी अगली फिल्म में करेंगे विकास दुबे का रोल? एक्टर ने दिया ये जवाब
Updated : July 10, 2020 03:29 PM ISTकुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने कानपुर में सुबह एक एनकाउंटर में मार गिराया। बताया गया है कि वो पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था। विकास के एनकाउंटर से बॉलीवुड में भी हलचल हो गई। विकास की इस एनकाउंट को काफी फिल्मी बताया जा रहा है। इसलिए अब बॉलीवुड में फिल्म बनाने की बात कही जा रही है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन को तो लोग सिंघम का अगला पार्ट बनाने के लिए कह रहे हैं।
वहीं प्रोड्यूसर संदीप कपूर ने इस घटना को सिनेमेटिक और ड्रामेटिक एक्सपीरियंस से परे बताया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि मनोज बाजपेयी उनकी अगली फिल्म में विकास दुबे का रोल करें वो एकदम जबरदस्त होगा।
इस पर मीडिया में खबर आ गई कि मनोज वाजपेयी अगली फिल्म में विकास दुबे का रोल कर रहे हैं। हालांकि मनोज बाजपेयी ने तुरंत इस खबर का खंडन कर दिया। उन्होंने लिखा, ''गलत खबर''।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Wrong news ! https://t.co/Xp8IfDtikV
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) July 10, 2020
वैसे अगर मनोज बाजपेयी सच में ऐसा रोल करते हैं, तो इस पर आपकी क्या राय है?