कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नीतू कपूर लौट रही हैं मुंबई, रणबीर ने किया एयर एंबुलेंस का इंतजाम?
बेटे रणबीर ने नीतू कपूर के लिए एयर एंबुलेंस का किया इंतजाम?
Updated : December 06, 2020 07:18 PM ISTफिल्म जुग जुग जियो के सेट से शुक्रवार को खबर आई थी कि नीतू कपूर और वरुण धवन को करोना हो गया है। अनिल कपूर के भी पॉजिटिव होने की खबर थी लेकिन उन्होंने ट्विटर पर साफ कर दिया है कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं फिल्म की बाकी स्टारकास्ट कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोहली की भी रिपोर्ट नेगेटिव थी। अभी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
नीतू कपूर ने चंडीगढ़ में ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो मुंबई लौट रही हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट की मुताबिक बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें मुंबई वापस बुलाने के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया है। वहीं अनिल कपूर पहले ही मुंबई लौट चुके हैं।
View this post on Instagram
अभी तक जुग जुग जियो फिल्म के प्रोडक्शन या किसी और की तरफ से ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। इस फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बना रहा है। फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी। हम कामना करते हैं कि जल्द ही नीतू कपूर और वरुण धवन ठीक हो जाएं और सभी एक बार फिर से फिल्म की शूटिंग पर लौट सकें।