'इश्क में मरजावां' एक्टर कुशल पंजाबी का निधन, करणवीर बोहरा ने दी शॉकिंग न्यूज
'इश्क में मरजावां' एक्टर कुशल पंजाबी का निधन
Updated : December 27, 2019 01:45 PM ISTटीवी एक्टर कुशल पंजाबी का निधन हो गया है। आखिरी बार उन्हें 'इश्क में मरजावां' सीरीयल के किरदार डेनी के रूप में देखा गया थ। कुशल के करीबी दोस्त कणरवीर बोहरा ने उनके निधन की खबर दी। हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चला है।
करण पटेल, श्वेता तिवारी और रवि दुबे समेत कई टीवी एक्टर्स अचानक हुई मौत के बारे में हैरानी जता रहे हैं। सब करणवीर से पूछ रहे हैं कि ये कब और कैसे हुआ। कुशल केवल 37 साल के थे। कुशल की शादी नवंबर 2015 में शादी हुई थी। उनका एक कियान नाम का बेटा भी है।
कुशल ने कई टीवी शो में तो काम किया है। वो फिल्मों में भी नजर आए थे। कुशल ने लव मैरिज, सीआईडी, देखो मगर प्यार से, कभी हां कभी न, ये दिल चाहे मोर, कसम से, श्शशश....फिर कोई है, जिंदगी विंस जैसे कई सीरीयल में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने फियर फैक्टर और झलक दिखलाजा 7 में भी भाग लिया था।