जमाई राजा एक्टर रवि दुबे को हुआ कोरोना, पति के जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं सरगुन मेहता
जमाई राजा एक्टर रवि दुबे को हुआ कोरोना
Updated : May 11, 2021 11:32 AM ISTकोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने झकझोर दिया है। हर रोज़ हजारों की संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अब इस वायरस की चपेट में आने से जमाई राजा एक्टर रवि दुबे भी खुद को नहीं बचा पाए हैं। रवि की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इस बात की जानकारी ने उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। इसके साथ ही उन्होंने संपर्क में आये लोगों से आइसोलेट होने को कहा है।
View this post on Instagram
रवि लिखते हैं-'' हाय दोस्तों मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो भी लोग पिछले दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं वह खुद को आईसोलेट कर लें और कोविड के सामान्य लक्षणों पर ध्यान रखें। मैंने अपने प्रियजनों के लिए खुद को आईसोलेट कर लिया है। सुरक्षित रहें।।स्थायी सकारात्मक रहें भगवान हम सभी की रक्षा करें। "
View this post on Instagram
रवि के इस पोस्ट के बाद टीवी और फिल्म जगत के सितारे उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। खुद सरगुन मेहता ने इस पोस्ट पर सैड एमोजी के साथ पति के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी है। इसके अलावा अहाना कुमरा, पुलकित सम्राट, आशा नेगी, शिखा सिंह, विकास खत्री, पराग मेहता जैसे सेलेब्स ने उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना की है।