कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
Updated : January 29, 2021 11:48 AM ISTकार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर कुछ महीने पहले तक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे थे। दोनों की गोवा तरिओ खबरों में छाई रही। यहां तक की दोनों एक दूसरे के पोस्ट में कमेंट करने से भी पीछे नहीं हटते थे। खबरें तो थीं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
जी हाँ, कुछ दिनों पहले तक एक दूसरे के साथ घूमने वाले कार्तिक और जान्हवी ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब इसके पीछे की वजह इनका ब्रेकअप है या कुछ और। इस बारे में कोई जानकारी नहीं। वैसे दोनों की गोवा ट्रिप की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।
View this post on Instagram
बता दें, कार्तिक और जान्हवी करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी भी लीड प्ले करेंगे। फिल्म की शूटिग जारी है। पहले ये फिल्म लंदन के कुछ हिस्सों में शूट होनी थी। लेकिन दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की लोकेशन बदल गई है। वहीं ‘दोस्ताना 2’ को डायरेक्ट करने का काम कॉलिन डी'कुन्हा ने संभाला है। करण जौहर प्रोडूसर हैं।