मदर्स डे पर जाह्नवी कपूर ने किया श्रीदेवी को याद, लोगों को कहा 'मां की बात सुनें' !

मदर्स डे पर जाह्नवी कपूर ने इस तरह किया श्रीदेवी को याद !

Updated : May 12, 2019 10:23 AM IST

इस प्यारी फोटो में जाह्नवी ने अपनी मम्मी का सपने का हार पहना हुआ है और उनकी गोद में बैठी हुई हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी का निधन पिछले साल फरवरी में हुआ था। वो उस समय दुबई में, अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह, की शादी का हिस्सा बनने गयी थीं। वो एक्सीडेंटली होटल में, अपने बाथटब में डूब गयी थीं। 

उनका जाना जाह्नवी के लिए बहुत दुःख भरा था। जाह्नवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ कुछ ही समय में रिलीज़ होने वाली थी। श्रीदेवी के जाने के बाद से ही जाह्नवी के सौतेले भाई-बहन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर, लगातार उनके सपोर्ट में एक परिवार की तरह हैं। 

जाह्नवी ने कुछ समय पहले करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी वद करण 6’ पर अपनी मम्मी के निधन और उसके बाद अर्जुन कपूर के सपोर्ट के बारे में खुलकर बात की थी।