जिया खान की बहन ने साजिद खान पर लगाये गंभीर आरोप, 'फिल्म के शूट के दौरान कहा था टॉप उतारो'
जिया खान की बहन ने साजिद खान पर लगाये गंभीर आरोप
Updated : January 19, 2021 10:49 AM ISTहमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगा है। इसमें से एक फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद खान भी है। साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान भी कई महिलाओं ने साजिद पर उन्हें सेक्सुअली हैरेस करने का आरोप लगाया था। उसके बाद फिल्ममेकर ने सभी से माफ़ी भी मांगी थी। अब एक बार फिर उनका नाम सामने आया है। इस बार जिया खान की बहन करिश्मा ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं।
बीबीसी ने जिया खान पर एक डाक्यूमेंट्री ‘डेथ इन बॉलीवुड’ बनाई है। इस डाक्यूमेंट्री को तीन एपिसोड में दिखाया गया है। इसी दौरान उनकी बहन का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें वो बता रही हैं कैसे डायरेक्टर ने उनकी बहन को हैरस किया था। करिश्मा एक किस्सा याद करके कहती हैं कि, फिल्म रिहर्सल के दौरान जब जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं, उसी समय साजिद ने जिया से टॉप उतारने और सिर्फ ब्रा पहने रहने के लिए कहा था। उसे समझ नहीं आया था कि क्या करना है। उसने कहा था कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है और ये सब हो रहा है। वह घर आई और रोने लगी। ये किस्सा हाउसफल फिल्म की शूटिंग के दौरान का है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Reminder that Sajid Khan is not in jail yet. pic.twitter.com/cZ5I8Rrys0
— Sidd (@siddanthdaily) January 18, 2021
इस डाक्यूमेंट्री में करिश्मा ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म सिर्फ इसलिए की क्योंकि वो कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी थीं। अगर वो शो छोडती तो शायद उन्हें धमकाया जाएगा। उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की जाएगी। अगर वो फिल्म में रहती हूं तो उनके साथ यौन उत्पीड़न किया जाएगा। हर तरफ से वो फंस ही रही थी। इसलिए उसने फिल्म में काम किया।
आगे करिश्मा अपने साथ हुए एक वाकये के बारे में भी बताती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे याद है जब साजिद खान के घर अपनी बड़ी बहन जिया के साथ गई थी। मुझे याद है उस समय मैं सिर्फ 16 साल की थी। मैने सिर्फ स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ था। साजिद ने मुझे घूरा और कहा कि, ‘ओह इसे सेक्स चाहिए’। उसी समय मेरी बहन जिया खान मेरे बचाव में आ गई थी। उसने कहा, नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, तुम ये किस बारे में बात कर रहे हो। इस पर साजिद ने कहा कि, देखो तो वो कैसे बैठी है। इस पर मेरी बहन ने कहा कि नहीं वो मासूम है, वो यंग है उसे अभी ये पता भी नहीं है कि उसे क्या करना चाहिए। इसके बाद थोड़ी ही देर में हम वहां से चले गए थे।’
बता दें, ‘डेथ इन बॉलीवुड’ नाम की ये डाक्यूमेंट्री सिर्फ यूनाइटेड किंगडम में ही दिखाई जा रही है। इसके शुरुआती एपिसोड में सूरज पंचोली और उनके पिता ने भी अपना पक्ष रखा है। वहीं उनकी माँ राबिया भी हैं। ये डाक्यूमेंट्री चर्चाओं में बनी हुई है।