क्या शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आएंगी काजोल? एक्ट्रेस का आया ये जवाब
क्या शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी काजोल? एक्ट्रेस का आया ये जवाब
Updated : August 05, 2021 03:57 PM ISTपिछले दिनों खबर आई थी कि पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म थ्री इडियट के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को कनिका ढिल्लों, अभिजात जोशी और राजकुमार ने लिखा है। ये इमिग्रेशन पर आधारित होगी। साथ ही में कुछ समय बाद ये भी सामने आया कि शाहरुख खान के साथ काजोल फिल्म में उनकी हीरोइन होंगी।
View this post on Instagram
लेकिन अब खुद काजोल ने इस खबर पर रियेक्ट किया है। एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि किसी ने उनको अप्रोच नहीं किया है। हालांकि वो और फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट्स देख और पढ़ रही हैं। काजोल ने कहा, ''उन्होंने मुझे अभी तक अप्रोच नहीं किया है। मैं स्क्रिप्ट्स पढ़ और सुन रही हूं और वर्चुअली लोगों मीटिंग करके लोगों के आइडियाज सुन रही हूं। लेकिन मैंने ऐसा कुछ अभी कंफर्म नहीं किया है।''
View this post on Instagram
काजोल से पहले शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू का नाम भी जुड़ा था। हालांकि उन्होंने इस खबर के बारे में कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा तो वो खुद छत पर चढ़कर चिल्लाकर सबको बताएंगी। वैसे शाहरुख और काजोल की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी हिट रही है। दोनों ने साथ मिलकर बाजीगर, दिल वाले दुल्हनिया, कुछ कुछ होता है, दिलवाले और माय नेम इज खान जैसी हिट फिल्में दी हैं।