दो बार मिसकैरेज होने से टूट गई थीं काजोल, इंटरव्यू में किया दर्द बयां
दो बार मिसकैरेज होने से टूट गई थीं काजोल, इंटरव्यू में किया दर्द बयां
Updated : January 09, 2020 08:56 AM ISTइन दिनों अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों अलग अलग टीवी चैनल्स पर फिल्म प्रोमोट करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के साथ दोनों की निजी जिंदगी के बारे में भी कई खबरे सामने आ रही हैं। हाल में काजोल ने एक पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज, ह्यूमन ऑन बॉम्बे को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में काजोल ने अपनी और अजय देवगन की पहली मुलकात से लेकर 2 बार हुए मिसकैरेज के दर्द को भी बयां किया।
काजोल ने बताया “मैं 2001 में कभी खुशी कभी गम के दौरान प्रेग्नेंट थी, लेकिन मिसकैरेज हो गया। मैं उस दिन हॉस्पिटल में थी। फिल्म ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन यह मेरे लिए ख़ुशी भरा समय नहीं था।’ काजोल ने बताया इसके बाद उनका दोबारा मिसकैरेज हो गया। ये पल उनके लिए दुखद था। बाद में दोनों न्यासा और युग के पेरेंट्स बने।
काजोल ने यहां अपनी और अजय की पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा वो फिल्म हलचल के सेट पर मिली थी। बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। काजोल अक्सर अजय को अपने उस समय रहे बॉयफ्रेंड की शिकायतें सुनाया करती थीं। लेकिन बाद में दोनों में प्यार हो गया। 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने घर पर ही शादी कर ली।
बता दें, अजय और काजोल कई फिल्मों में साथ आ चुके हैं। इन्हें इश्क, प्यार तो होना ही था जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया था। अब ये जोड़ी ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में वापस नज़र आ रही है। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।