फिल्म 'पंगा' से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म
फिल्म 'पंगा' से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी
Updated : December 19, 2019 10:03 AM ISTकंगना रनौत की अगली फिल्म 'पंगा' है। उनकी बहन रंगोली ने फिल्म से कंगना का फर्स्ट लुक शेयर किया है और मैसेज भी लिखा है। कंगना इसमें काफी सादे अंदाज में दिख रही हैं। वो एक रेलिंग के सहारे खड़ी हुई बाहर की ओर निहार रही हैं।
ये लुक शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, "कंगना कहती हैं कि एक ऐक्ट्रेस के तौर पर सबसे बड़ी बेइज्जती तब होती है जब उन्हें मां के रोल के लिए अप्रोच किया जाता है, हालांकि मणिकर्णिका में एक मां का सफल किरदार निभाए जाने के बाद वह एक बार फिर मां के किरदार में दिखेंगी। आज मेनस्ट्रीम की यह टॉप ऐक्ट्रेस अपने करियर के शिखर पर गर्व से मां का रोल निभा रही है। यह नया इंडिया है जिसे 'पंगा' पसंद है।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Kangana says when she was new biggest insult to an actress was to be approached for Maa ka role, it deeply disturbed her, after playing a mother in successful Manikarnika she is all set to be a mother again....(contd) pic.twitter.com/Q967Fijdp0
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 19, 2019
इससे पहले फिल्म की डायरेक्टर ने एक कविता शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म का ट्रेलर 23 दिसंबर 2019 को आएगा। कंगना के अलावा फिल्म में रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और पंकज त्रिपाठी दिखाई देंगे। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
कंगना फिल्म 'धाकड़' में भी नजर आएंगी, जिसमें वो एक्शन अवतार में नजर दिखेंगी। इसके अलावा वो तमिलनाडु की स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में उनका किरदार निभाती दिखेंगी। इसका भी लुक और एक टीजर सामने आ चुका है।