कंगना रनौत का हिंदी दिवस पर खास संदेश, कहा- बॉलीवुड ने मेरी इंग्लिश का मजाक उड़ाया
कंगना का हिंदी दिवस पर खास संदेश, कहा- बॉलीवुड ने मेरी इंग्लिश का मजाक उड़ाया
Updated : January 10, 2020 05:33 PM ISTकंगना रनौत हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'पंगा' की वजह से सुर्खियों मे हैं। उन्होंने अब इंग्लिश भाषा से भी 'पंगा' ले लिया है। उन्होंने हिंदी दिवस के लिए एक खास संदेश दिया है। इस वीडियो में कंगना ने बताया कि उनकी इंग्लिश को लेकर बॉलीवुड में उनका मजाक उड़ाया जाता है, लेकिन फिर भी उन्होंने हिंदी को ही सर्वोपरी रखा।
इस वीडियो संदेश में उन्होंने ये भी कहा कि जहां राष्ट्रभाषा हिंदी है वहीं अगर इंग्लिश न आए तो शर्म आ जाती है लेकिन अगर हिंदी न आए तो माथे पर शिकन तक नहीं आती। यहां देखिए कंगना का ये हिंदी संदेश।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >सबको हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ!!
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) January 10, 2020
आओ हिंदी को मौक़ा दें !! ?? pic.twitter.com/AaDSeqQdsn
कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वो कबड्डी प्लेयर के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ जस्सी गिल और रिचा चड्ढा अहम रोल मे हैं। कंगना इसके अलावा तमिलनाडु की स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी और वो फिल्म 'धाकड़' में एक्शन भी दिखाएंगी।