कंगना की बहन रंगोली एक बच्ची को गोद लेने के लिए तैयार, लेकिन क्या शिल्पा शेट्टी पर तंज था उनका ट्वीट?
कंगना की बहन रंगोली एक बच्ची को गोद लेने के लिए तैयार
Updated : February 22, 2020 11:07 AM ISTकंगना रानौत की बहन रंगोली चंदेल अपने आप में काफी अनोखी शख्सियत हैं। रंगोली को उनके तीखे बयानों और बॉलीवुड एक्टर्स पर वर्ड्स-अटैक के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार वो जिस वजह से चर्चा में हैं वो काफी नोबल है। 21 फरवरी को रंगोली ने अनाउंस किया कि वो और उनके पति एक बच्ची अडॉप्ट करने वाले हैं। रंगोली ने अपने ट्विटर पर ये जानकारी दी। रंगोली ने कहा कि इस एडॉप्शन से जुड़ी फॉर्मेलिटीज़ ऑलमोस्ट पूरी हो चुकी हैं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को सरोगेसी की बजाय एडॉप्शन का ऑप्शन चुनना चाहिए।
वैसे आपको बता दें कि कंगना ने अपनी आने वाली भतीजी का नाम गंगा रखा है। वैसे तो ये बहुत प्यारी खबर है, लेकिन रंगोली के ट्वीट से लोगों को ये शक जा रहा है कि उन्होंने अपने इस ट्वीट के ज़रिए शिल्पा शेट्टी पर तंज कसा है। और इस शक की वजह ये है कि रंगोली ने ये ट्वीट उसी दिन किया है जब शिल्पा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने सरोगेसी के ज़रिए एक बच्ची को जन्म दिया है जिसका नाम समीक्षा है और आज ही उसका घर में वेलकम किया जा रहा है। यहाँ देखिए रंगोली के ट्वीट:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >I have a baby I want another one my husband and I decided to adopt, I want to encourage couples to adopt than to go for surrogates, to each his own but let’s try and give homes to those also who are already in this world and longing for parents ??
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) February 21, 2020
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >My sister has inspired us to do this, Ajay and I have done all the formalities hopefully in few months our baby girl will be with us, Kangana as named her Ganga ???so fortunate to be able to give home to a child ??
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) February 21, 2020
वैसे, हम श्योर नहीं है कि रंगोली ने ये ट्वीट शिल्पा पर तंज करते हुए किया या नहीं। क्योंकि रंगोली ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था कि ये हर व्यक्ति की चॉइस है। रंगोली की बात करें तो उनका ये कदम वाकई सराहनीय है।